जालंधर ब्रीज: सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -21 आज 21 जून 2021 को अमृतसर के महाराजा रणजीत सिंह समर पैलेस, जिसे प्रसिद्ध नाम कंपनी बाग के रूप में भी जाना जाता है, में मनाया गया। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) चंडीगढ़ सर्कल के तत्वाधान में संगीत नाटक एकेडमी के सहयोग से यह कार्यक्रम सुबह 07 बजे से आयोजित किया गया।
अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह तथा अन्य कई महानुभावों ने इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लिया।
भारतीय योग संस्थान के योग गुरु श्री प्रमोद सोढ़ी ने भाग लेने वाले लोगों को योग के विभिन्न आसन सिखाये और स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन शैली के एक हिस्से के रूप में अपनाने का आग्रह किया।
यह कार्यक्रम देश भर के 75 सांस्कृतिक स्थानों पर ‘योग एक भारतीय विरासत’ नाम से आयोजित किये जा रहे अभियान के समारोहों का एक भाग था। यह स्थान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के साथ भी जुड़े हुए हैं, क्योंकि कार्यक्रम को चल रहे राष्ट्रीय अभियान “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के साथ भी जोड़ा गया था।संगीत नाटक एकेडमी की और से इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित