जालंधर ब्रीज: सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज पटियाला के शीश महल में मनाया गया। यह ‘योग एक भारतीय विरासत’ नाम से “आज़ादी का अमृत महोत्सव नाम से चल रहे अभियान के एक भाग के रूप में मनाया गया।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला ने समारोह का आयोजन किया, जो सुबह 0700 शुरू हुआ।
योग सत्र योग गुरु श्री अशोक राणा की तरफ से संचालित किया गया, जिन्होंने भाग लेने वालों को स्वस्थ जीवन के लिए योग आसन सिखाये। सत्र के बाद पटियाला से श्री गुरदर्शन सिंह और उनके ग्रुप की और से लोक वाद्य यंत्रों के साथ परस्ती दी गई और भंगड़े के जोहर दिखाए गए।
समारोह कोविड-19 से जुड़े एसओपी दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन किया गया।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार 75 स्थानों पर यह समारोह आयोजित किये गए। हैं, जिनमे से शीश महल पटियाला एक है। इसमें उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के प्रसिद्ध कलाकारों, महानुभावों और स्टाफ की तरफ से भाग लिया गया।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला