जालंधर ब्रीज: सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत प्रादेशिक जनसम्पर्क ब्यूरो (आरओबी) और पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंडीगढ़ द्वारा आज ‘कोविड-19 के दौरान योग के महत्व’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया।अतिथि वक्ता एवं योग प्रशिक्षक श्री गुरमीत सिंह ने विभिन्न आसन और प्राणायाम जैसे गोमुखासन, मंडुकासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाति आदि का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को इन आसनों से जुड़े फायदों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षक ने यह भी कहा कि योग का अभ्यास करने के लिए कोई विशिष्ट समय और स्थान नहीं है और इसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को सक्रिय रखता है, चयापचय को बढ़ाता है और शांति लाता है।
बाद में वेबिनार के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, अमृतसर, पंजाब से एनसीसी कैडेटस शिवराज सिंह और वरिंदर सिंह द्वारा योग को समर्पित एक गीत प्रस्तुत किया गया।
अपने स्वागत भाषण में श्री. राजेश बाली, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी (एफपीओ), क्षेत्रीय जनसंपर्क ब्यूरो (एफओबी), जालंधर ने कहा कि इस लॉकडाउन और महामारी की अवधि में, योग एक जीवन शैली की आदत के रूप में अपनाने के लिए सबसे अच्छी चीज है क्योंकि यह हमें एक मजबूत शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रणाली बनाने में मदद करता है। सत्र का समापन श्री शिशु कुमार शर्मा, सहायक निदेशक, पीआईबी, जालंधर द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने के साथ हुआ।वेबिनार में क्षेत्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

More Stories
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया