जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने अध्यापक राष्ट्रीय अवार्ड -2021 के लिए अध्यापकों से 20 जून, 2021 तक आनलाइन आवेदनों की मांग की है।
इसकी जानकारी देते हुए पंजाब शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अध्यापकों को http://nationalawardstoteachers.mhrd.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। इस अवार्ड के लिए सभी स्कूल प्रमुख/इंचार्ज और रेगुलर अध्यापक आवेदन कर सकते हैं।
प्रवक्ता के अनुसार इस अवार्ड के मूल्यांकन के लिए हर जिले में जिला चयन कमेटी बनाई जायेगी। जिला चयन कमेटी तीन उम्मीदवारों के नाम शाॅर्टलिस्ट करके प्रांतीय चयन कमेटी को 15 जुलाई, 2021 तक भेजेगी। प्रांतीय चयन कमेटी के चेयरपरसन सचिव शिक्षा होंगे। उनके अलावा इस कमेटी में केंद्र सरकार का एक प्रतिनिधि, डायरैक्टर शिक्षा (मैंबर सचिव), डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. (मैंबर) और प्रांतीय एम.आई.एस. इंचार्ज (तकनीकी सहायक) होंगे।
यह प्रांतीय चयन कमेटी छह उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय स्तर की ज्यूरी को 30 जुलाई, 2021 तक भेजेगी। इन नामजद उम्मीदवारों की तरफ से ज्यूरी के सामने अपने कामों/उपलब्धियों सम्बन्धी पेशकारी की जायेगी जो अध्यापक अधिक अंक लेगा उसे राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना जायेगा। इस बार एम.एच.आर.डी. की तरफ से किसी भी राज्य को नेशनल अवार्ड सम्बन्धी कोई निर्धारित कोटा नहीं दिया गया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित