जालंधर ब्रीज: पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कालेज फेकल्टी की बेमिसाल वचनबद्धता और सख्त मेहनत को देखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी रद्द की छुट्टियों के बदले कमाई छुट्टी का पूरा लाभ देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मैडीकल कालेज फेकल्टी महामारी के दौरान गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का लाभ नहीं ले सके और वह इस सुविधा से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि इन फेकल्टी सदस्यों को उनकी सेवाओं और बलिदान के लिए मुआवजा देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उनकी रद्द की छुट्टियों की मियाद के मुकाबले उनकी सालाना कमाई छुट्टी की मियाद के 30 दिनों का पूरा लाभ देने का फैसला किया है।
कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने सीनियर अधिकारियों को स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की तरफ से सराहना के तौर पर अन्य प्रोत्साहनों का पता लगाने के लिए कहा।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे