जालंधर ब्रीज: पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज राष्ट्रीय मान और ओलम्पियन मिलखा सिंह के स्वास्थ्य के बारे जानकारी लेने के लिए पीजीआइ के डाक्टरों के साथ बातचीत की।
राणा सोढी ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा, ‘मुझे पीजीआइ के डाक्टरों से यह जान कर राहत मिली है कि मिलखा सिंह जी की हालत अब स्थिर है और इलाज का असर हो रहा है।
‘ फ्लाइंग सिख के परिवार को उनके बेहतर इलाज और डाक्टरी देखभाल को यकीनी बनाते हुये राणा सोढी ने कहा कि ‘मैं उनके जल्द से जल्द और मुकम्मल स्वस्थ होने के लिए कामना और अरदास करता हूं।’
1960 के रोम ओलम्पियन और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल के चैंपियन को 3 जून को साँस लेने में मुश्किल सम्बन्धी शिकायत के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल ऐजूकेशन एंड रिर्सच (पीजीआइ) में दाखिल करवाया गया था।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे