जालंधर ब्रीज: समाज सेवी संस्था नई उड़ान वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा अपने 47वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत, जिला प्रशासन व 53 वार्ड के पार्षद पति सलिल बाहरी, मूर्ति माता तारा देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी के सहयोग से काली माता मंदिर, मीठा बाजार में पांचवा फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए पार्षद पति सलिल बाहरी ने संस्था द्वारा आयोजित कैंप की सराहना की तथा लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं। मूर्ति माता तारा देवी मंदिर प्रधान मोहन लाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अभय ज्योति, नीरू कपूर, कमल अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, राघव अग्रवाल द्वारा वैक्सीनेशन कैंप मैं पूर्ण सहयोग दिया गया ।

इस मौके पर सोसायटी के एक्टिव मेंबर शैलेंद्र टंडन ने बताया कि आज हमारी सोसाइटी द्वारा इस कैंप में 45+ उम्र के लोगों को 100 डोज़ वैक्सीन लगाई गई और कहां की आगे भी हमारी संस्था इस तरह के कैंप का आयोजन करती रहेगी ताकि लोगों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर रमन गुप्ता, राजन गुप्ता, हेमंत थापर, गुप्ता अंशुल गुप्ता, संजीव भोला, नीरज अग्रवाल, शैलेंद्र टंडन, योगेश गुप्ता, दीपक भाटिया, राजकुमार, रमन मल्होत्रा, शिव अरोड़ा, संदीप अरोड़ा,आदि उपस्थित हुए।


More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे