जालंधर ब्रीज: पंजाबी गायक लहम्बर हुसैनपुरी द्वारा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने के मामले का सू-मोटो नोटिस लेते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाबी गायक लहम्बर हुसैनपुरी को 4 जून, 2021 तक आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए महिला आयोग के चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि यह मामला मीडिया के द्वारा उनके ध्यान में आया था।
अपने हुक्मों में उन्होंने कमिश्नर आॅफ पुलिस जालंधर को हिदायत की कि इस मामले से सम्बन्धित जांच अधिकारी दोनों पार्टियों सहित आयोग के सामने 4 जून 2021 को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए हुक्म जारी करें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित