जालंधर ब्रीज: पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने 1 जून 2021 को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर कैप्टन अमरिदर सिंह मुख्यमंत्री, पंजाब को एक माँग पत्र दिया, जिसमें उनके द्वारा अनुरोध किया गया है कि जिस तरह वेरका के द्वारा दूध की आपूर्ति के लिए गाँवों और शहरों से भैंस का दूध एकत्रित किया जाता है, उसी तरह देसी नस्ल की गाय के दूध को भी अलग तौर पर पैकेट में डालकर और गाय के दूध से तैयार किये गए पदार्थ जैसे कि पनीर, दही, खीर, देसी घी, मिठाईयां और आईसक्रीम आदि को लोगों तक पहुँचाया जाये जिससे जब इसका उत्पादन बढ़ेगा तो लोग गाय का और बेहतर पालन पोषण करेंगे, गौशालाओं को भी आय का साधन मिलेगा, डेयरी विकास में प्रगति आयेगी और गायें बेसहारा सड़कों पर नहीं छोड़ी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस कार्य से जहाँ गऊधन का कल्याण होगा वहीं हम सभी लोग इसका लाभ ले सकेंगे।
श्री शर्मा ने आज के इस विशेष दिवस पर सभी गाय पालकों और डेयरी विकास के द्वारा अपनी आजीविका कमाने वाले लोगों और किसानों को इस दिन की बधाई भी दी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित