जालंधर ब्रीज: एक सकारात्मक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले अब 26 दिनों के बाद तीन लाख से कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए। नीचे दिया गया ग्राफ 9 मई 2021 के बाद से दैनिक नए मामलों में आयी औसत गिरावट को दर्शाता है।
भारत में बीमारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या आज 2,11,74,076 हो गयी। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीयदर 84.81 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 3,78,741 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है, ऐसा पिछले सात दिनों में छठी बार और लगातार चौथे दिन हुआ है।
दूसरी तरफ भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 35,16,997 हो गयी। यह देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.09 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 1,01,461 की कमी आयी है।
देश के कुल सक्रिय मामलों में 10 राज्यों की हिस्सेदारी 75.04 प्रतिशत है।
भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके की कुल खुराक की संख्या आज करीब 18.30 करोड़ हो गयी है।
अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 26,68,895 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 18,29,26,460 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 96,45,695 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 66,43,661 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,44,44,096 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने वाले 81,96,053 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 52,64,073 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,72,78,554 और दूसरी खुराक लेने वाले 91,07,311 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,45,15,352 पहली खुराक लेने वाले और 1,78,01,891 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 96,45,695 |
| दूसरी खुराक | 66,43,661 | |
| एफएलफडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,44,44,096 |
| दूसरी खुराक | 81,96,053 | |
| आयु वर्ग 18-44 वर्ष | पहली खुराक | 52,64,073 |
| आयु वर्ग 45-60 वर्ष | पहली खुराक | 5,72,78,554 |
| दूसरी खुराक | 91,07,311 | |
| 60 वर्ष से ज्यादा | पहली खुराक | 5,45,15,352 |
| दूसरी खुराक | 1,78,31,665 | |
| कुल | 18,29,26,460 |
देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.73 प्रतिशत योगदान है।
पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 4,35,138 लाभार्थियों ने कोविड-19 के टीके की अपनी पहली खुराक ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 33 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में अब तक इस आयु वर्ग के कुल 52,64,073 लाभार्थियों ने खुराक हासिल की है। नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दी गयी टीके की कुल खुराक को दिखाती।
| क्रम संख्या | राज्य | कुल |
| 1 | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह | 1,181 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 3,443 |
| 3 | असम | 2,29,233 |
| 4 | बिहार | 7,36,144 |
| 5 | चंडीगढ़ | 2,078 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | 1,028 |
| 7 | दादरा-नगर हवेली | 4,291 |
| 8 | दमन-दीव | 4,703 |
| 9 | दिल्ली | 6,39,929 |
| 10 | गोवा | 7,929 |
| 11 | गुजरात | 5,12,290 |
| 12 | हरियाणा | 4,55,205 |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | 14 |
| 14 | जम्मू-कश्मीर | 31,204 |
| 15 | झारखंड | 1,09,245 |
| 16 | कर्नाटक | 1,14,539 |
| 17 | केरल | 2,398 |
| 18 | लद्दाख | 570 |
| 19 | मध्य प्रदेश | 1,81,735 |
| 20 | महाराष्ट्र | 6,52,119 |
| 21 | मेघालय | 5,712 |
| 22 | नगालैंड | 4 |
| 23 | ओडिशा | 1,40,558 |
| 24 | पुदुच्चेरी | 3 |
| 25 | पंजाब | 6,959 |
| 26 | राजस्थान | 8,16,241 |
| 27 | सिक्किम | 350 |
| 28 | तमिलनाडु | 32,645 |
| 29 | तेलंगाना | 500 |
| 30 | त्रिपुरा | 2 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | 4,15,179 |
| 32 | उत्तराखंड | 1,22,916 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | 33,726 |
| कुल | 52,64,073 |
पिछले 24 घंटे में टीके की करीब सात लाख खुराक दी गयीं।
टीकाकरण अभियान के 121वें दिन (16 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 6,91,211 खुराक दी गई। इसमें से 6,14,286 लाभार्थियों को 6,068 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा76,925 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
दिनांक 16 मई, 2021 (121वां दिन)
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 3,270 |
| दूसरी खुराक | 2,395 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 18,168 |
| दूसरी खुराक | 9,077 | |
| आयु वर्ग 18-44 वर्ष | पहली खुराक | 4,35,138 |
| आयु वर्ग 45-60 वर्ष | पहली खुराक | 1,13,616 |
| दूसरी खुराक | 37,979 | |
| 60 वर्ष से ज्यादा | पहली खुराक | 44,094 |
| दूसरी खुराक | 27,474 | |
| कुल उपलब्धि | पहली खुराक | 6,14,286 |
| दूसरी खुराक | 76,925 |
पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में दस राज्यों की हिस्सेदारी 75.95 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 34,389 नए मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 33,181 नए मामले दर्ज किए गए।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन