जालंधर ब्रीज: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के चलते जालंधर ज़िले में लाकडाऊन पाबंदियां एक और सप्ताह के लिए बढा दी गई है, नए दिशा निर्देशों अनुसार अब यह पाबंदी 21 मई 2021 तक लागू रहेंगी।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ वीडियो कान्फ़्रैंस दौरान विस्तार के साथ हुए विचार- विर्मश के बाद ज़िले में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से लोगों की गतिविधियों, ज़रूरी और ग़ैर ज़रूरी दुकानें चलाने पर पाबंदियाँ 7 मई 2021 से लागू की गई हैं, जिनको अगले सात दिनों के लिए और बढा दिया गया है।
थोरी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री को ज़िले में कोविड -19 सम्बन्धित ताज़ा स्थिति के इलावा कोविड वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में अवगत करवाया गया है। उन्होनें बताया कि विचार विर्मश के बाद यह निर्णय लिया गया ,कि लाकडाऊन की पाबंदियों को एक और सप्ताह तक जारी रखा जाये। उन्होनें बताया कि प्रशासन की तरफ से लाकडाऊन पाबंदियों को सख़्ती से लागू करने को सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि ज़िला निवासी प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला