जालंधर ब्रीज:(रवि ) जिस तरह कोरोना जैसी महामारी थमने का नाम नहीं ले रही। उसी तरह जालंधर शहर में लॉकडाउन के समय चोरों के चोरी करने के होंसले बुलंद होते जा रहे है। इसी तरह चोरी का एक मामला सहमने आया जहाँ थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पडते दिलबाग नगर एक्सटेंशन में चोरों ने उस समय घर को निशाना बनाया। जब घर की मालकिन मंजु शर्मा पिछले 3-4 दिन से घर को ताला लगा कर अपने बेटे से मिलने बठिडा गई हुई थी। घर आते ही देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पाते ही ए.एस.आई अजय पॉल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पाहुचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस घर में चोरी हुई वह वरिष्ठ भाजपा नेता और एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला की कोठी के पास है।


More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू