
जालंधर ब्रीज: भारत को वैश्विक सहायता के तहत अब तक मिले 8,900 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 5,043 ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 5,698 वेंटिलेटर/बाई पीएपी और रेमडेसिविर की 3.4 लाख से ज्यादाशीशियों को कोविड के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने एवं सहायता देने के उद्देश्य से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तेजी से सीमा शुल्क संबंधी मंजूरी और वायु एवं सड़क मार्ग के उपयोग के माध्यम से वैश्विक सहायता के लिए एक सुव्यवस्थित और तेज वितरण सुनिश्चित कर रही है।
भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का विस्तार होने के साथ अब तक दिए गए कोविड-19 टीके के कुल खुराक की संख्या 17.27 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय मामलों में 30,016 की कमी आयी। ऐसा दो महीनों (61 दिन) के बाद पहली बार हुआ।
साथ ही 61 दिनों के बाद पिछले 24 घंटे में बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा हुई।
पिछले 24 घंटों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 5,24,731 लाभार्थियों ने पिछले कोविड-19 के टीके की अपनी पहली खुराक ली है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक इस आयु वर्ग के 25,59,339 लाभार्थियों ने खुराक हासिल की है। नीचे दी गई तालिका अब तक 18-44 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दी गयी टीके की कुल खुराक को दिखाती है।
क्रम संख्या | राज्य | कुल |
1 | अंडमान-निकोबार द्वीप समूह | 1,059 |
2 | आंध्र प्रदेश | 812 |
3 | असम | 1,06,750 |
4 | बिहार | 1,79,507 |
5 | चंडीगढ़ | 2 |
6 | छत्तीसगढ़ | 1,026 |
7 | दिल्ली | 3,66,391 |
8 | गोआ | 1,228 |
9 | गुजरात | 3,24,192 |
10 | हरियाणा | 2,94,109 |
11 | हिमाचल प्रदेश | 14 |
12 | जम्मू-कश्मीर | 29,139 |
13 | झारखंड | 94 |
14 | कर्नाटक | 21,485 |
15 | केरल | 397 |
16 | लद्दाख | 86 |
17 | मध्य प्रदेश | 48,910 |
18 | महाराष्ट्र | 5,10,518 |
19 | मेघालय | 2 |
20 | नगालैंड | 4 |
21 | ओडिशा | 50,062 |
22 | पुदुच्चेरी | 1 |
23 | पंजाब | 4,163 |
24 | राजस्थान | 4,13,411 |
25 | तमिलनाडु | 16,735 |
26 | तेलंगाना | 500 |
27 | त्रिपुरा | 2 |
28 | उत्तर प्रदेश | 1,67,308 |
29 | उत्तराखंड | 14,340 |
30 | पश्चिम बंगाल | 7,092 |
कुल | 25,59,339 |
पिछले 24 घंटे में टीके की 25 लाख से ज्यादा खुराक दी गयीं।
टीकाकरण अभियान के 115वें दिन (10 मई, 2021) कोविड-19 टीके की 25,03,756 खुराक दी गई। इसमें से 10,75,948 लाभार्थियों को 18,542 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा14,27,808 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
More Stories
मतदाता फोटो पहचान पत्रों की डिलीवरी तेज़ी से करेगा भारतीय चुनाव आयोग
प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री का वक्तव्य
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की