जालंधर ब्रीज: कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार सबसे आगे रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदार और त्वरित चरण रणनीति एक मई, 2021 से लागू की जाएगी। नए पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण कल (28 अप्रैल) से शुरू हो गया है। संभावित लाभार्थी या तो सीधे कोविनपोर्टल (cowin.gov.in) पर या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को लगभग 16.16 करोड़ टीके की खुराक (16,16,86,140) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 15,10,77,933 है।
अभी भी राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के पास कोविड टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक (1,06,08,207)उपलब्ध हैं।
इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को 20 लाख से अधिक (20,48,890) खुराक मिलेगी।
हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया है कि राज्य में टीके समाप्त हो गए हैं, जिससे राज्य में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि कि 28 अप्रैल 2021 (सुबह आठ बजे) तक महाराष्ट्र को कुल 1,63,62,470 कोविड टीके की खुराक प्रदान की गयीं। इसमें से अपव्यय (0.22%) सहित कुल खपत 1,56,12,510 है। पात्र जनसंख्या समूहों के टीकाकरण के लिए राज्य के पास अभी भी टीके की बाकी 7,49,960 खुराक उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, कोविड टीके की 20,48,890 खुराक अगले तीन दिनों में वितरण के लिए प्रक्रियारत हैं।

More Stories
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों