June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर द्वारा सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने में बेमिसाल कार्यवाही दिखाने वाले अधिकारी /कर्मचारी सम्मानित

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी द्वारा आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड बनाने में जालंधर को पंजाब भर में प्रमुख ज़िला बनाने में महत्वपूर्ण योगदान डालने वाले करीब 90 आधिकारियों /कर्मचारियों का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरबत  स्वास्थ्य बीमा योजना को ज़िले में बड़े स्तर पर सफल बनाने में बेमिसाल प्रदर्शन करने के बदले एस.डी.एम. डा. जय इन्द्र सिंह, एस.डी.एम. नकोदर गौतम जैन, एस.डी.एम. शाहकोट डा. संजीव कुमार शर्मा, एस.डी.एम. फिल्लौर डा. विनीत कुमार, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, एस.एम.ओ. जमशेर डा. आर.पी. बैंस एस.एम.ओ.डा. रीमा, एस.एम.ओ काला बकरा डा. कमलपाल सिद्धू, एस.एम.ओ. करतारपुर डा. कुलदीप, एस.एम.ओ. शाहकोट डा. अमरदीप दुग्गल, एम.एम.ओ. डा. ज्योति, एस.एम.ओ. महतपुर डा. रिचर्ड ओहरी, मैडीकल अफ़सर, एस.डी.एच. डा. जसबीर सिंह, बी.डी.पी.ओ. नकोदर ज़ीनत खहरा, बी.डी.पी.ओ. शाहकोट मलकीत सिंह, ए.एफ.एस.ओ. अमरदीप कौर, गुविन्दर सिंह, मनीष कुमार और अशोक कुमार, सी.डी.पी.ओ. नूरमहल हरविन्दर कौर, सी.डी.पी.ओ. जगदीश कौर, सी.डी.पी.ओ. जालंधर पश्चिमी गुरविन्दर कौर, सी.डी.पी.ओ. लोहियाँ ख़ास नीलम शूर, सी.डी.पी.ओ. नकोदर हरविन्दर कौर, पंचायत सचिव दफ़्तर बी.डी.पी.ओ. नकोदर परमजीत सिंह, ख़ुशहाली के रक्षक (जी.ओ. जीज़) नायब सूबेदार अमरीक सिंह, सूबेदार रेशम सिंह, नायक राज मुहम्मद, कोरपोरस गुरबखश सिंह, हवलदार लाभ सिंह राणा, सीनियर सहायक एल.ए. ब्रांच राकेश कुमार अरोड़ा और सी.एस.सी. के आपरेटरों समेत करीब 90 आधिकारियों /कर्मचारियों को सरटीफिकेटों और सेफ्टी बैंडज़ के साथ सम्मानित किया गया है।

सम्मान प्राप्त करने वाले आधिकारियों /कर्मचारियों को शुभकामनाए देते डिप्टी कमिश्नर ने  इस लोक सेवा को प्रदान करने में दिखाई सर्वोत्तम कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने आशा प्रकट की कि वह पहले की तरह ही अपनी ड्यूटी पूरी निपुणता, लगन और तनदेही से निभाते रहेंगे और सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) जसबीर सिंह, सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह, ज़िला प्रोग्राम अधिकारी जी.ऐस. रंधावा और अन्य भी उपस्थित थे।


Share news