जालंधर ब्रीज: (रवि) ए.सी.पी डिटेक्टिव कमिश्नरेट जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि 07.04.2021 को एस.आई अश्विनी कुमार इंचार्ज स्पेशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की निगरानी हेठ स्पेशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नर जालंधर पुलिस पार्टी ने नाकेबंदी दौरान ग्राउंड कैंट जालंधर से एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
आरोपी की पहचान शिव रतन उर्फ काका पुत्र प्रेमचंद वासी मकान नंबर 17 मोहल्ला नंबर 29 जालंधर कैंट के रूप में हुई । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 29 तिथि 07.04.2021 अधीन 21\ 61\ 85 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना कैंट दर्ज किया ।पूछताछ के दौरान आरोपी शिव रतन उर्फ काका ने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ बेचने का काम तकरीबन 5 महीने से कर रहा है । पुलिस द्वारा आरोपी से और भी गहराई से पूछताछ की जा रही है ।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित