June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह द्वारा डॉक्टर वर्मा को जालंधर में सेहत अफसर के रूप में अपना पद संभालने पर शुभकामनाएं दी

Share news

जालंधर ब्रीज: (रवि) डॉक्टर अरुण वर्मा एम.एस(आई) को सिविल सर्जन दफ्तर जालंधर में जिला सेहत अफसर के रूप में नियुक्त किया गया । इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह की तरफ से डॉक्टर वर्मा को अपना पद संभालने पर शुभकामनाएं दी गई और उनके साथ जिला परिवार भलाई अफसर डॉ रमन कुमार गुप्ता, डॉ गुरप्रीत कौर आई स्पेशलिस्ट, डॉ हरीश भारद्वाज और सुप्रिडेंट गुरपिंदर कौर भी मौजूद थे ।

डॉक्टर अरुण वर्मा इससे पहले होशियारपुर में जिला परिवार भलाई अफसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है । इसके इलावा डॉक्टर वर्मा द्वारा आई मोबाइल यूनिट सिविल अस्पताल जालंधर सी.एच.सी और पी.एच.सी मेहतपुर में भी सेवाएं निभा चुके हैं। पद संभालने पर उन्होंने कहा कि लोगों को सेहतमंद खुराक उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध और मिलावटीखोरी के ऊपर रोक लगाने के लिए वह यत्न शील रहेंगे ।


Share news

You may have missed