जालंधर ब्रीज: (रवि) नार्थ हल्के के वार्ड न: 2 के सलेमपुर मुसलमाना में साढ़े 4 एकड़ जमीन पर 45 लाख रु की राशि द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने किया।
इस दौरान क्षेत्र निवासियों ने विधायक का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र निवासियों का तह दिल से धन्यवाद व्यक्त किया और कार्यक्रम में उपस्तिथ लोगो को सम्बोदित करते हुए कहा की पंजाब गुरु पीरो की धरती है इसलिए इस महान कार्य का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम होना हमारे लिए सौभाग्यशाली होगा। हैनरी ने कहा की खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल में क्रिकेट,हॉकी ,फूटबाल,बॉलीबाल और कबड्डी का भी मैदान बनाया जाएगा।सलेमपुर निवासियों ने विधायक हैनरी को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक ने स्टेडियम के निर्माण के लिए 25 लाख रु और देने की घोषणा की। इस मौके पर सीनियर पार्षद गियान चंद सोढ़ी, पार्षद देस राज जस्सल, पार्षद ओम प्रकाश,पार्षद सुशील कालिया,पार्षद पति रवि सैनी,पार्षद दीपक शारदा,सुखदेव बाठ ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।

More Stories
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया
भाजपा हेड ऑफिस में पंजाब के मौजूदा हालात और 2027 चुनाव को लेकर चर्चा
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन