April 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने डी.एस.पी. वरिन्दरपाल सिंह की मौत पर गहरा दुख किया प्रकट

Share news

जालंधर ब्रीज: डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब दिनकर गुप्ता ने डिप्टी सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (डी.एस.पी.) शाहकोट वरिन्दरपाल सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है, जिनकी आज कोविड-19 के कारण मौत हो गई। डी.जी.पी. ने ट्वीट किया ”हम सबको हमारे साथी कर्मचारी वरिन्दरपाल सिंह, डी.एस.पी. शाहकोट की मौत पर बहुत दुख हुआ” जिनकी कोविड से पिछले एक महीने से जूझते हुए आज मौत हो गई। हम हाल ही में कोविड के कारण ए.एस.आई. नायब सिंह, ए.एस.आई. सरबजीत सिंह और ए.एस.आई. जोगिन्दर राम को भी खो दिया है।

दुख की इस घड़ी में वरिन्दरपाल सिंह के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमदर्दी जताते हुए डी.जी.पी. ने परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की। 

उन्होंने बताया कि कुल 6386 पुलिस कर्मचारी कोविड-19 पॉजि़टिव पाए गए, जिनमें से 6135 स्वस्थ हुए, जबकि 195 कर्मचारी इस समय कोविड पॉजि़टिव हैं जिनका इलाज चल रहा है। बदकिस्मती से पंजाब पुलिस के 56 कर्मचारियों जिनमें दो गज़टेड अफ़सर और छह पंजाब होम गार्ड के जवान शामिल हैं, की कोविड-19 के कारण जान गई है।  इस दौरान डी.जी.पी. ने सभी साथी पुलिस कर्मचारियों को भी अपील की कि वह अपने और अन्यों की सुरक्षा के लिए कोविड सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें और जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं। 


Share news