जालंधर ब्रीज:(रवि) आज एक काउंसलस फॉर सोशल कॉज की टीम की बैठक की गई और उस बैठक में समाज के कई विषयों पर चर्चा की गई । इस मौके पर संस्था के कोऑर्डिनेटर एडवोकेट अर्जुन खुराना ने कहा कि न्याय पाना हर इंसान का जन्म सिद्ध अधिकार है । पर कई लोग पैसे की कमी या फिर कानून की ज्ञान की कमी के कारण इस अधिकार से वंचित रह जाते हैं । हमारी संस्था इन लोगों की सहायता करेगी और सारे समाज को कानून के प्रति जागरूक करेगी । एडवोकेट अर्जुन खुराना ने कहा कि आने वाले समय में हमारी यह संस्था समाज में फैल रही बुराइयों के खिलाफ जंग लड़ेगी और अपने प्रदेश और देश को आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करेगी । इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेएडवोकेट मनदीप कौर, एडवोकेट गगनदीप, एडवोकेट सनी छाबड़ा, एडवोकेट अंकित हस्तीर, एडवोकेट मुकुल भगत, एडवोकेट रीमा भगत, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गोपाल, एडवोकेट मोहम्मद आकिब, एडवोकेट अनुपमा मिश्रा, एडवोकेट मनदीप कौर, एडवोकेट हिना, एडवोकेट हरप्रीत कौर, एडवोकेट विशाली ।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील