जालंधर ब्रीज: अमृतसर की रहने वाली एक घरेलू गृहिणी द्वारा $खरीदी गई पंजाब सरकार की 100 रुपए की लॉटरी टिकट ने उसकी किस्मत बदल दी है। रेनू चौहान ने पंजाब स्टेट डियर 100+ लॉटरी का एक करोड़ रुपए का पहला इनाम जीता है। इस हर महीने निकलने वाली लॉटरी की ख़ुशनसीब विजेता रेनू ने आज यहाँ पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों के पास टिकट और अन्य ज़रुरी दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं।
पहला इनाम जीतने के बाद बहुत खुश नजऱ आ रही रेनू ने कहा कि यह इनाम उसके मध्यवर्गीय परिवार के लिए वित्तीय राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि उसका पति अमृतसर में कपड़े की दुकान चलाता है और यह इनामी राशि उनकी जि़ंदगी को आर्थिक पक्ष से और अधिक सुविधाजनक बनाएगी। पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर 100+ लॉटरी का ड्रा 11 फरवरी, 2021 को निकाला गया था और पहला इनाम टिकट नं. डी-12228 पर निकला था। उन्होंने बताया कि रेनू ने इनामी राशि के लिए आज दस्तावेज़ जमा करवा दिए हैं और जल्द ही इनामी राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित