जालंधर ब्रीज: भारत एक अनूठा राष्ट्र है, जिसे विविध भाषाएं, सांस्कृतिक और धार्मिक धागों द्वारा बुना गया है और जिसका समृद्ध सांस्कृतिक विकास का इतिहास इसे एक समग्र राष्ट्र की पहचान देती है, ये कहना है श्री हिमांशु पाठक, सहायक निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ का। वह आज हिमाचल प्रदेश और केरल राज्यों पर केंद्रित एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आयोजित एक वेबिनार के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
आरकेएमवी कॉलेज, शिमला के सहायक प्रोफेसर, कैप्टन डॉ. लक्ष्मी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों के बीच आपसी समझ और मेलजोल को बढ़ाना और एक दूसरे की समृद्ध परंपराओं को व्यंजनों, नृत्य, त्योहार और साहित्य आदि के माध्यम से सीखना है।
केरल के कार्टूनिस्ट और पत्रकार श्री सुधीर नाथ ने वेबिनार के दौरान बोलते हुए कहा कि केरल को प्राकृतिक सुंदरता से नवाज़ा गया है और यह भारत में एक अनोखी जगह है जहाँ विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ओणम त्योहार राज्य के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह वार्षिक फसल उत्सव है जिसे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वल्लम काली (नाव की दौड़), पुलिकली (बाघ नृत्य) और पूकलम (फूल रंगोली) इस त्योहार के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियां हैं।आरकेएमवी कॉलेज, शिमला की एनसीसी इकाई के छात्रों ने अतिथि वक्ताओं के साथ बातचीत की और राज्य के बारे में अपनी जिज्ञासा व्यक्त की। श्री अनिल दत्त शर्मा, फील्ड प्रदर्शनी अधिकारी (FEO), फील्ड आउटरीच ब्यूरो (एफओबी), शिमला ने वेबिनार को संचालित किया। सत्र का समापन श्री एल. सी. पोन्नुमोन, एफईओ, एफओबी, एर्नाकुलम ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया। वेबिनार में इस क्षेत्र के सूचना

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित