February 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

6,180 स्कूलों को एल.ई.डीज़ खरीदने के लिए 6.8 करोड़ रुपए किये जारी: स्कूल शिक्षा मंत्री

Share news

जालंधर ब्रीज: आधुनिक तकनीक के द्वारा मानक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तबदील किया जा रहा है जिसके अंतर्गत साधारण कमरों को स्मार्ट क्लासरूम बनाया जा रहा है। इन शब्दों का खुलासा करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि इसी मुहिम के अंतर्गत अब पंजाब सरकार द्वारा 6,180 सरकारी स्कूलों को क्लासरूमों के लिए एल.ई.डी. स्क्रीनें खरीदने के लिए 6 करोड़ 79 लाख 80 हज़ार रुपए का अनुदान जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें सरकारी मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्तर के स्कूल शामिल हैं और जि़ला शिक्षा अफसरों को स्क्रीनें खरीदने के लिए फंड जारी करने के साथ-साथ हिदायतें भी जारी कर दी गई हैं। विजय इंदर सिंगला ने बताया कि कोर्स का विशेष तौर पर तैयार किया गया ई-कंटैंट ऑडीयो-विजुअल तकनीक के ज़रिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाकर अच्छी तरह दोहराई करवाने और कठिन धारणाएं समझाने के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लाए गए इन सुधारों स्वरूप स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मानक सुधार हुआ है जिसके चलते जहाँ नतीजों के मामलों में सरकारी स्कूलों ने प्राईवेट स्कूलों को पछाड़ा है, वहीं अभिभावकों का विश्वास भी फिर से सरकारी स्कूलों के प्रति बढ़ा है।शिक्षा विभाग द्वारा जि़ला शिक्षा अफसरों को जारी हिदायतों अनुसार एल.ई.डी. स्क्रीनों के लिए प्रति स्कूल 11 हज़ार रुपए जारी किये गए हैं।

एल.ई.डी. स्क्रीन खरीदने के लिए स्कूल स्तर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी प्रस्ताव डाल कर नत्थी स्पैसीफिकेशनों और वित्तीय नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। स्कूल मुखियों और अध्यापकों को हिदायत की गई है कि डिजिटल स्क्रीन खरीदने के उपरांत इसके उपयुक्त प्रयोग के लिए स्क्रीन उचित स्थान पर लगाई जाये और इसके रख-रखाव के लिए विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया जाये।


Share news