जालंधर ब्रीज:(रवि) दिन-ब-दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया थानां न:2 के अंतर्गत पड़ते वर्कशाप चौक के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान पर चोरों ने हार्डवेयर शॉप के ताले तोड़ कर अंदर से नकदी लेकर फरार हो गए ।
इस मामले की सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना न:2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरजोत अरोड़ा ने बताया कि उनकी वर्कशॉप चौक पर हार्डवेयर गैलरी नाम से दुकान है।

सुबह दुकान पर आए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। चोर अंदर से दुकान में लगे काउंटर के ताले तोड़कर करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी ले गए। इसके अलावा चोर और कोई सामान लेकर नहीं गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील