जालंधर ब्रीज: अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पंजाब ने आज जनवरी, 2021 को सहायक सुपरडंट के पद भरने के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का नतीजा वैबसाईट पर अपलोड कर दिया है।
उक्त जानकारी अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पंजाब के चेयरमैन श्री रमन बहल ने आज यहां जारी एक प्रैस बयान के द्वारा दी।
उन्होंने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण( शारीरिक योग्यता टैस्ट) के लिए हर पक्ष से तैयार रहने की अपील करते हुये कहा शारीरिक योग्यता टैस्ट सम्बन्धी जल्द ही तारीखों का ऐलान बोर्ड की वैबसाईट पर अपलोड कर दी जायेगा।
श्री बहल ने कहा कि अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से आरंभ की गई भर्ती की इस मुहिम के अंतर्गत जल्द ही ज़िला अधिकारी, नहरी माल पटवारी और जूनियर ड्राफ्टमैन की भर्ती सम्बन्धी भी अगली कार्यवाही की जा रही है, जिस सम्बन्धी उम्मीदवार बोर्ड की वैबसाईट पर नियमित तौर पर विज़िट करते रहें।

More Stories
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील