जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बुधवार को ख़ुराक और सिविल स्पलाईज़ विभाग को प्रवासियों में ‘वन नेशन -वन राशन कार्ड ‘ योजना के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ,जिससे वह इस महत्वपूर्ण प्रोग्राम का लाभ ले सकें।
इस बारे में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि ‘वन नेशन -वन राशन कार्ड योजना लोगों को विशेषकर प्रवासियों को ख़ुराक और सिविल स्पलाई विभाग के साथ रजिस्टर कर यहां किसी भी राशन डिपू से सब्सिडी वाला अनाज लेने में सहायता करेगी।
उन्होनें बताया कि यदि प्रवासियों के परिवार के पास उनके मूल राज्य में राशन कार्ड है तो वह रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाईल नंबर और मौजूदा पता देकर यहाँ राशन डिपुओ से गेहूँ और दाल सहित सब्सिडी वाला अनाज ले सकते है।
थोरी ने बताया कि प्रवासियों के परिवारों को उनके राज्य से राशन मिलना जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि यह कार्य राशन कार्ड की राष्ट्रीय पोरटेबिलटी योजना के द्वारा किया जायेगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रजिस्टरेशन के लिए कोई भी प्रवासी ज़िला ख़ुराक और स्पलाई अधिकारी अशोक कुमार (78883 -59581), सहायक ख़ुराक और स्पलाई अधिकारी राज कुमार (98886 -04432) और विनीत कुमार (98888 -63164) के साथ संपर्क कर सकता है।
उन्होनें विभाग को इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रवासियों के रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूकता कैंप लगाने के लिए भी कहा।

More Stories
माँ बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव का आमंत्रण देने पहुंचे प्रबंधक: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को सौंपा निमंत्रण पत्र
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में निकाली मौन यात्रा
आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत पंजाब के 2 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्त किया