जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा आज 5 आई.पी.एस. अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल पुुलिस (आई.जी.पी) और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डी.आई.जी.) के तौर पर पदोन्नत किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि पुुलिस कमिशनर (सी.पी) अमृतसर तैनात सुुखचैन सिंह गिल आई.पी.एस, एन.आई.ए. में डैपूटेशन पर सेवा निभा रहे आशीष चैधरी और डी.आई.जी. जालंधर रणबीर सिंह खटड़ा को आई.जी.पी के तौर पर तरक्की दी गई है।
जबकि दो आई.पी.एस. अधिकारी जिनमें धनप्रीत कौर (2006 बैच) और पुुलिस मुख्यालय में तैनात ए.आई.जी. परसोनल एस. बूपती (2007 बैच) को डी.आई.जी. के तौर पर तरक्की दी गई है।
जिक्रयोग्य है कि सीधे भर्ती हुए आई.पी.एस. अधिकारियों को 18 साल की सेवा सफलतापूर्वक मुुकम्मल होने के बाद आई.जी.पी. के तौर पर तरक्की दी जाती है जबकि 14 साल की सेवा पूरी करने के उपरांत आई.पी.एस. अधिकारी को डी.आई.जी. के तौर पर पदोन्नत किया जाता है।

More Stories
सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा