जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के अंदर गणतंत्र दिवस के अवसर पर घटी हिंसक घटनाओं के समय से लेकर पंजाब के लापता हुए व्यक्तियों में से 70 दिल्ली की जेलों में हैं जबकि बाकी 19 में से 14 का पता लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री, जिनके द्वारा बीते कल इस सम्बन्धी पंजाब के नागरिकों की तरफ से शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नं. 112 जारी किया गया था, ने सर्वदलीय बैठक के दौरान बताया कि प्राप्त हुई सूचना के अनुसार पंजाब के 5 व्यक्ति अभी भी लापता हैं।
उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों की खोज के लिए हर तरह के यत्न किये जा रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि किसानों की मुफ़्त कानूनी सहायता के लिए एडवोकेट जनरल अतुन नंदा की तरफ से तैनात वकीलों की 70 सदस्यीय टीम द्वारा जेलों में इन व्यक्तियों और जिनके खि़लाफ़ दिल्ली पुलिस की तरफ से मामले दर्ज किये गए हैं, तक पहुँच की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार की तरफ से दिल्ली की हदों पर दो महीने से ज़्यादा समय से संघर्ष कर रहे किसानों और पीछे उनके परिवारों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि किसानों की पंजाब में उनके घरों में सुरक्षित वापसी को यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि उनकी सरकार की तरफ से पंजाब में आंदोलन के दौरान किसानों के खि़लाफ़ दर्ज किये 170 केस वापस लिए जा रहे हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित