जालंधर ब्रीज:(रवि) पूरे भारत में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक शुरू की गई पल्स पोलियो मुहिम दौरान पोलियो बीमारी से सुरक्षित रखने के मकसद के साथ 0-5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो रोधक बूंदें पिलाई गई । जिसके चलते मंगलवार को सिविल सर्जन जालंधर डॉ बलवंत सिंह की तरफ से पल्स पोलियो मुहिम का जायजा शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आदि वहां मौजूद टीमों से पूरे दिन के नतीजे की जानकारी ली इस मौके पर उनके साथ डॉ सुरभि, बी.ई.ई राकेश सिंह मौजूद थे।
सिविल सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह ने तीसरे दिन पल्स पोलियो मुहिम की जानकारी देते हुए कहा कि सेहत विभाग की कुल 2200 टीमों की तरफ से 0-5 साल तक के 59683 बच्चों को टीमों द्वारा 226956 घरों में जाकर पोलियो बूंदें पिलाई गई। जिनमें शहरी क्षेत्र में 27720 और गांव में 31908 बच्चे है ।उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की टीमों द्वारा 3 दिनों दौरान चलाई गई मुहिम में जालंधर जिले में 0-5 साल तक के कुल 231742 बच्चों को पोलियो रोधक बूंदे पिलाई गई ।
सिविल सर्जन की तरफ से हिदायतें दी गई की इस मुहिम दौरान जो बच्चे घरों में नहीं पाए गए और पोलियो बूंदे पीने से वंचित रह गए हैं । उनको सेहत अधिकारियों की तरफ से पोलियो बूंदे पिलाई जाएं ।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा