जालंधर ब्रीज:(रवि) सीआईए स्टाफ-1 जालंधर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रताप बाग बिजली दफ्तर के नजदीक नाकेबंदी दौरान साजन उर्फ सन्नी पुत्र कपिल कुमार वासी मकान नंबर डब्ल्यू ए 119 चौक सूदा जालंधर और हैरीस पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी मकान नंबर 851 आवा मुहल्ला प्रताप भाग जालंधर से पकड़ा गया। आरोपियों के बारे जानकारी देते हुए सी.आई.ए स्टाफ के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया की इनके पास से अवैध हथियार 315 बोर पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस बरामद किए जो वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की तादात में थे, आरोपियों को काबू कर उन पर मुकदमा नंबर: 12 तिथि 19.01.2021 अधीन 25/54/59 आरम एक्ट थाना डिवीजन नंबर तीन में दर्ज किया और जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों के ऊपर पहले भी सख्त धाराओं और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं ।

More Stories
ईटानगर में पद्मश्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, राज्यपाल से हुई सार्थक चर्चा
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ