जालंधर ब्रीज:(रवि) कोविड-19 महामारी की लड़ाई के खिलाफ बड़ी जंग में चलते मंगलवार को पिम्स मेडिकल कॉलेज जालंधर मे कोविड वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण मुहिम का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह ने जानकारी दी कि पिम्स जालंधर में डॉ तानिया मोद गिल (आंखों के माहिर) ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवा कर शुरुआत की इसके अलावा प्रिंसिपल पिम्स डॉ कुलबीर कोर ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया इस मौके पर उनके साथ जिला टीकाकरण अफसर डॉ राकेश कुमार चोपड़ा सहायक सेहत अफसर डॉ टी पी सिंह मौजूद थे ।
सिविल सर्जन ने बताया की पिम्स के इलावा मंगलवार को सिविल अस्पताल जालंधर और एस.डी.एच नकोदर में भी फ्रंटलाइन अधिकारी और सेहत अधिकारियों की भी वैक्सीनेशन की गई इसके अलावा जालंधर के पिम्स अस्पताल में 69 जालंधर सिविल हस्पताल 25 और सिविल अस्पताल नकोदर 3 कोविड वैक्सीन के टीके लगे और उन्होंने बताया की 3 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर कुल 392 कोविड वैक्सीन के टीके लग चुके हैं और बताया कि अभी तक जिन का टीकाकरण किया गया है वह सभी लाभ पत्री सेहत तंदुरुस्त है कोरोना महामारी खिलाफ लड़ाई के दौरान आगे रहने वाले सेहत अधिकारियों के काम की प्रशंसा करते हुए सिविल सर्जन ने कहा की सभी सेहत अधिकारियों ने मार्च 2020 कोविड-19 महामारी खिलाफ आगे होकर बहुत ही बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई जा रही है और लोगों को हर तरह की राहत और इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित