
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा पंजाब में कांग्रेस की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की खराब होती जा रही कानून व्यवस्था और लचर कार्यप्रणाली के विरुद्ध 10 जनवरी दिन रविवार को एक विशाल रोष धरने का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे और इसमें भाजपा पंजाब प्रदेश की समुची लीडरशिप शामिल होगी भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री जीवन गुप्ता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को इस धरने में भारी संख्या के साथ अपने अपने साथियों के साथ उपस्थित होने आह्वान किया जिसमें उन्होंने कहा कि आज कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अराजकता इतनी इतनी बढ़ चुकी है कि इसमें आज प्रदेश का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है आज समूचे प्रदेश में कांग्रेसी वर्करों द्वारा किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और भाजपा की प्रदेश की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है आज प्रदेश कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के सांसद पंजाब में हिंदू सिख भाईचारे में दरार डालने की भरसक प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान आंदोलन की आड़ में प्रदेश की कानून व्यवस्था को खराब कर रहे हैं और लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं जिससे कि आज पूरे प्रदेश की जनता में भय का माहौल व्याप्त हो गया है जीवन गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश की जनता में प्रदेश की कानून व्यवस्था से पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आज अपने 4 साल के कार्यकाल में बुरी तरह फेल और फिसड्डी साबित हुई है जीवन गुप्ता ने कहा पिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चुनावी वायदों को पिछले 4 सालों में पूरा नहीं किया जिससे आज प्रदेश की जनता कैप्टन के नेतृत्व वाली सरकार से बुरी तरह निराश है वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किसान आंदोलन की आड़ में प्रदेश का माहौल खराब कर लोगों का ध्यान दूसरी तरफ लगाकर लोगों को बहला रही है जीवन गुप्ता ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों के घर घर में जाकर इस निकम्मी सरकार की पोल खोलीनी चाहिए उन्होंने 10 जनवरी को श्री राम चौक कंपनी बाग में सुबह 10:00 बजे होने वाले विशाल रोष धरने में भाजपा जालंधर शहरी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी कार्यकर्ता अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों को लेकर शामिल हो ताकि प्रदेश की निकम्मी और झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को जनता के बीच लेकर जाया जा सके
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी