जालंधर ब्रीज: पंजाब के जल संसाधन विभाग द्वारा रबी की फसलों के लिए 1 से 8 जनवरी, 2021 तक नहरों में पानी छोडऩे का प्रोग्राम जारी किया गया है। सरहिन्द कैनाल सिस्टम जैसे कि बिस्त दोआब कैनाल, सिंद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, पटियाला फीडर और अबोहर ब्रांच क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।
जल संसाधन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलने वाली नहरें, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। घग्गर लिंक और इसमें फीड होती घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि हरीके सिस्टम के रजबाहों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा और ग्रुप ‘बी’ के रजबाहों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचा पानी मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि अप्पर बारी दोआब में से निकलने वाली सभरों ब्रांच और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा, जबकि कसूर ब्रांच लोअर और मेन ब्रांच लोअर और इनके रजबाहों और लाहौर ब्रांच को क्रमवार बाकी बचा पानी मिलेगा।

More Stories
जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू