
जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के एनआरआई मामले विभाग के लिए यूके में कोऑर्डिनेटर और यूके के एनआरआई ऑफ द ईयर मंजीत सिंह निज्जर ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के साथ उद्योग भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। जहां दीवान द्वारा निज्जर के अलावा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस जर्मनी के प्रधान हरजिंदर सिंह चाहल को भी सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर दीवान ने एनआरआई भाईचारे के पंजाब के विकास में योगदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा एनआरआई भाईचारे के सशक्तिकरण हेतु लगातार काम किया जा रहा है। दीवान ने कहा कि राज्य के गावों में शिक्षा और सेहत क्षेत्र के विकास हेतु एनआरआई भाईचारा अहम योगदान दे सकता है। इसके अलावा, उन्हें राज्य के औद्योगिक विकास में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि आर्थिक सुधार होने के साथ-साथ रोजगार के साधन भी बढ़े।
वहीं पर, मनजीत सिंह निज्जर कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास से रोजगार के साधन बढ़ेंगे। उन्होंने बुनियादी स्तर पर शिक्षा और सेहत क्षेत्र में सुधार पर भी बल दिया, जिसके लिए एनआरआई भाईचारा पूरी तरह से सहयोग करेगा।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी