
जालंधर ब्रीज:(रवि) भारतीय जनता पार्टी जालंधर के कार्यालय में आज बिहार के चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में शहर के सभी कार्यकर्ता वहां एकत्रित हुए और जीत की खुशी में लड्डू बांटे और ढोल बजाकर अपनी खुशी मनाई। जालंधर के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बिहार में मिली भारतीय जनता पार्टी को जीत पर समस्त शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है और इसमें किसानों की संख्या अधिक है।

ऐसे राज्य में पूर्ण बहुमत मिलने का मतलब है कि किसानों के लिए बनाए गए कृषि कानूनों का वहां के किसान समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जो किसानों के लिए कृषि कानून बनाए गए हैं उससे किसानों को ही अधिक से अधिक लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जैसी अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए भोले-भाले किसानों को भड़का रही हैं, लेकिन कांग्रेस यह भूल रही है कि किसान उनकी किसी भी कुटिल चाल में नहीं फंसेगे में और 2022 में भाजपा को जिता कर कांग्रेस को इस बात का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के अलावा मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, अनिल सच्चर, विनोद शर्मा, महेंद्र भगत, दीवान अमित अरोड़ा, सुरिंदर महे, रमेश शर्मा, शिवदयाल चुघ, रवि महेंद्रू, सुभाष सूद, रमन पब्बी, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, सनी शर्मा, अमित संधा, प्रदीप खुल्लर, मीनू शर्मा, दविंदर पाल सिंह, बलजीत प्रिंस, भूपेंद्र कुमार, अश्विनी दीवान, अश्विनी भंडारी, राकेश गोयल, अजय जोशी, राहुल चोपड़ा, अनुज शारदा, पंकज जुल्का, सनी भगत, अमित लूथरा, सौरव सेठ, अमरजीत गोल्डी, जॉली बेदी, मनविंदर कौर चट्ठा, पल्लवी शर्मा तथा उषा महंत भाजपा आदि उपस्थित थे।
More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी