November 3, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जरूरी मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को फगवाड़ा के साथ लगते कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Share news

जालंधर ब्रीज:  66 केवी सब-स्टेशन चहेड़ू में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते बुधवार, 4 नवंबर 2026 को फगवाड़ा के साथ लगते कई इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खजूरला, महेडू, रानीपुर, माधवपुर सहित संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। निर्धारित समय के दौरान सब-स्टेशन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इन इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।


Share news