लोगों ने ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में विश्व स्तरीय प्रबंधों की सराहना की
जालंधर ब्रीज: जालंधर के बरलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच के दौरान प्रशंसकों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। यहां खेले गए मुकाबलों को यादगार विदाई देने के लिए स्थानीय निवासियों और हॉकी प्रेमियों ने रिकॉर्ड संख्या में शिरकत की।

खेल समारोह को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए सुव्यवस्थित प्रबंधों और दर्शकों के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित लोगों ने भरपूर सराहना की। यहां के नजदीकी गांधी कैंप के निवासी सौरव, जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान कई मैच देखे, ने राज्य सरकार की योजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के एंट्री गेट से लेकर बाहर निकलने के रास्तों तक हर प्रबंध बेहद सुचारू था। उन्होंने बिना किसी परेशानी के आने-जाने की सुविधा और अच्छी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की भारी आमद के बावजूद आवागमन प्रबंधन और स्टेडियम में प्रवेश की प्रक्रिया बहुत अच्छी रही।

वहां मौजूद एक अन्य स्थानीय व्यक्ति साहिल कुमार ने कहा कि पार्किंग के लिए निर्धारित जगह, सुव्यवस्थित जन सुविधाएं और खाने-पीने के लिए स्थापित फूड कोर्ट की वजह से दर्शकों के लिए माहौल बेहद सुखद और सुविधाजनक रहा। उन्होंने कहा कि प्रबंधकों ने यह सुनिश्चित किया कि भारी भीड़ होने के बावजूद स्टेडियम में प्रवेश करते समय किसी को मुश्किल न हो।
दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम के आसपास विभिन्न स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीनें भी लगाई गई थीं, जिसकी वजह से स्टेडियम से बाहर मौजूद हजारों लोगों को लाइव मुकाबले देखने का मौका मिला। बस्ती बावा खेल के बलजीत सिंह ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले किफायती भोजन पदार्थों के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैच ने पूरे माहौल को और भी शानदार बना दिया।
जालंधर में मुकाबलों की समाप्ति पर उत्साह से भरे दर्शकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की सफल मेजबानी से जालंधर में और भी अंतरराष्ट्रीय खेल समारोहों के लिए रास्ता
प्रशस्त होगी।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकों का सिलसिला तेज: राकेश राठौर
भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप