October 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कमलजीत हैयर को पंजाब भाजपा के एनआरआई सेल का संयोजक नियुक्त किए जाने पर राकेश राठौर ने दी बधाई

Share news

जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने कमलजीत हेयर को भाजपा पंजाब के एनआरआई सेल का संयोजक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राकेश राठौर ने कहा कि कमलजीत हेयर अपनी मेहनत, समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में एनआरआई सेल नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और विदेशों में रह रहे पंजाबियों के साथ पार्टी का संवाद एवं जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।

राठौर ने कहा कि प्रवासी पंजाबी पंजाब की तरक्की, खुशहाली और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके अनुभव, सुझावों और सहयोग को पंजाब की बेहतरी के लिए उपयोग में लाना आवश्यक है। कमलजीत हेयर की नियुक्ति से प्रवासी पंजाबियों को भाजपा की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के साथ जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कमलजीत हेयर अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। राकेश राठौर ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा का एनआरआई सेल नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,अमित भाटिया भूपेंद्र अनु उपस्थित थे ।


Share news