October 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना शुरू करके हजारों परिवारों का सपना किया साकार : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और हल्का खन्ना के विधायक श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज गांव मानक माजरा में लाल लकीर के अंदर आने वाले 227 घरों को मालकियत के अधिकार वाले प्रॉपर्टी कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना शुरू करके हजारों परिवारों का लंबे समय से चला आ रहा सपना साकार करके ऐतिहासिक काम किया है।

‘मेरा घर-मेरे नाम’ प्रयास को लाल लकीर के निवासियों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए कैबिनेट मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना से लोगों को बड़ा फायदा हुआ है जो आम आदमी पार्टी की सरकार की लोकहितकारी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोकहितकारी फैसले लेते हुए पंजाबियों से किया हर एक वादा पूरा करके लोक कल्याण के अनेकों फैसले लिए हैं जिनकी सभी तरफ प्रशंसा हो रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लाल लकीर वासियों को उनके घरों के मालकियत अधिकारों की कानूनी मान्यता प्रदान की है जिससे वे जीवन में विभिन्न तरह की तरक्की के लिए अपनी जायदाद का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरा घर-मेरे नाम’ योजना लोगों को न केवल मालकियत प्रदान करती है बल्कि उनके आत्म-विश्वास और मनोबल को भी मजबूत करती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लाल लकीर के निवासी प्रॉपर्टी कार्ड हासिल करने के उपरांत अपनी जायदाद खरीदने-बेचने के हकदार हैं जिनके लिए प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का रास्ता भी पूरी तरह से साफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि लाल लकीर के अंदर रहने वाले लोगों को अपने घरों आदि की मालकियत को लेकर लंबे समय से विभिन्न तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था जिनका ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के माध्यम से पक्का समाधान कर दिया गया है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि माल विभाग द्वारा पूरी पारदर्शी और कारगर ढंग से यह योजना लागू की गई है जिससे लाल लकीर वासियों को मालकियत के अधिकार दिए जा रहे हैं।

प्रॉपर्टी कार्ड प्राप्त करने वाले लाभपात्रियों ने पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री सौंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना ने उनकी चिरकाल से चली आ रही मांग को अमलीजामा पहना दिया है।


Share news