जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के नेतृत्व में स्कूल के संस्थापक डॉ. सत्यपाल की 107वीं जयंती के अवसर पर संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन श्रद्धा, गरिमा एवं प्रेरणादायी वातावरण में किया गया।

यह अवसर उनके द्वारा स्थापित उच्च मानवीय मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति, मनमोहक अर्ध-शास्त्रीय नृत्य तथा प्रभावशाली कविताओं एवं भाषणों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से डॉ. सत्यपाल जी के आदर्शों एवं जीवन-मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया।

इस अवसर पर ‘डॉ. सत्यपाल पुरस्कार फॉर ह्यूमन वैल्यूज़’ से छह विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिडिल वर्ग में कक्षा आठवीं की आन्या महाजन एवं सान्वी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सेकेंडरी वर्ग में कक्षा दसवीं की अवनी अग्रवाल एवं रिद्धि खन्ना तथा सीनियर सेकेंडरी वर्ग में कक्षा बारहवीं के धैर्य अग्रवाल एवं रचित गोयल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रिंसिपल यशपाल शर्मा ने एपीजे एजुकेशन की चेयरपर्सन सुषमा पॉल बर्लिया द्वारा प्रेषित प्रेरणादायी संदेश पढ़ा। अपने संबोधन में उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के जीवन में मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने और उन्हें व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। स्कूल मैनेजमेंट तथा वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् ने भी सभी पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में पुरस्कार विजेताओं के अभिभावकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों को मिठाई वितरण के साथ हुआ।


More Stories
खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं, एनजीओज़ और ब्लड सेंटरों को किया सम्मानित
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित