October 5, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

खेड़ा वतन पंजाब दियां: आशा सैनी ने शूटिंग क्षेणी में जीता गोल्ड मेडल

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब में चल रही खेड़ा वतन पंजाब दियां में जिला मोहाली में शूटिंग कैटिगरी में आशा सैनी ने गोल्ड मेडल जीता है। यह स्थान आशा सैनी ने 10 मीटर शूटिंग कैटेगरी में पूरे मोहाली जिला में हासिल किया है। न्यू चंडीगढ़ के इकोसिटी वन में रहने वाली आशा सैनी पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के लीगल सेल में कार्यरत हैं।

आशा ने बताया कि जब उन्होंने डिपार्टमेंट ज्वाइन किया था तब से ही शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस कर रही हैं। शूटिंग में निपुणता हासिल करने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच बाबू राम की देखरेख में ट्रेनिंग ली है। इस स्पर्धा में मेडल हासिल करने के लिए उन्होंने लगातार शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस की है। जब उनसे पूछा गया कि नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियां के चलते वह प्रैक्टिस के लिए समय कैसे निकालतीं हैं, तो उन्होंने बताया कि मंजिल हासिल करने के लिए स्पेयर टाइम एवं छुट्टी वाले दिनों में काफी प्रैक्टिस करती पड़ती है।

आशा सैनी, जो पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के वकील कुलदीप सिंह सैनी की धर्मपत्नी हैं, ने बताया कि उन्होंने 10 मीटर श्रेणी में मोहाली जिला की तरफ से हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल हासिल करने में कामयाब हुईं। उल्लेखनीय है कि जुलाई में पंजाब राइफल शूटिंग एसोसिएशन द्वारा मौहाली में कराई गई शूटिंग चैंपियनशिप में भी आशा सैनी ने गोल्ड मैडल हासिल किया था।


Share news