लीगल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया: एन के वर्मा
जालंधर ब्रीज: आज भाजपा हेड ऑफिस में पार्टी प्रधान सरदार केवल सिंह ढिल्लों की रवनीत सिंह बिट्टू, चंडीगढ़ भाजपा प्रधान जे.पी. मल्होत्रा, बीजेपी पंजाब के इंचार्ज एन के वर्मा एवं स्टेट सेक्रेटरी राकेश शर्मा के साथ एक औपचारिक बैठक हुई।
बैठक में पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था, प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण परिस्थितियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश में शांति, सुरक्षा और आम जनता के हितों से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
इसके साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठन की तैयारियों तथा लीगल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
एन.के. वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कानूनी एवं संवैधानिक पहलुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। पार्टी को चुनाव संबंधी कानूनी मामलों में प्रभावी सहयोग देने के लिए लीगल सेल को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा को मजबूत करने और 2027 में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन के प्रत्येक प्रकोष्ठ की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दिशा में लीगल सेल भी पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएगा।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में हुई, जिसमें पंजाब के वर्तमान हालात, जनहित से जुड़े विषयों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

More Stories
पीआईबी चंडीगढ़ द्वारा झज्जर में सरकारी योजनाओं पर ‘वार्तालाप’ का आयोजन
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 14 व्यक्ति रंगे हाथों काबू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने के लिए राज्यपाल से मुलाकात की