राकेश राठौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन,संजय कालरा,अश्वनी गर्ग, जगमोहन वर्मा,मनजीत पांडे व अन्य
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर को भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने राकेश राठौर के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।
भाजपा नेता संजय कालड़ा, अश्वनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनजीत पांडे,कीर्ति भूषण मेहता,जे पी गुप्ता,गगन गुप्ता,पुनीत गोयल,केशव गुप्ता,गुरिंदर सिंह, ओम प्रकाश मक्कड़ ,राकेश कुमार, परमार जी,सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राकेश राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने विश्वास जताया कि राठौर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आए हुए सभी कार्यकर्ताओं ने राकेश राठौर के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

More Stories
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया