जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय और जिलों के हड़ताल पर चल रहे ग्रुप सी और डी कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार महामारी की मुश्किल घड़ी और चल रहे वित्तीय संकट के बावजूद कर्मचारियों की लम्बित पड़ी माँगों को पूरा करने के लिए यत्न कर रही है।आज के फेसबुक लाइव ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले एक हफ्ते से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन खत्म करने और संकटकालीन दौर से गुजर रहे राज्य के हितों के लिए फिर से काम पर लौटने की अपील की है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भरोसा दिया कि मौजूदा संकट के बावजूद भी सरकार कर्मचारियों की माँगों पर ध्यान दे रही है। जिक्रयोग्य है कि ये कर्मचारी अपने मोबाइल भत्ते के बंद होने के बाद हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारी तबसे ही काम पर उपस्थित नहीं हो रहे और भत्ते की बहाली सहित अपनी बकाया माँगों के हल की माँग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने सभी कर्मचारियों के हितों और कल्याण के लिए वचनबद्ध है और मौजूदा हालत में भी उनकी कठिनाईयाँ जल्द से जल्द हल करेगी।

More Stories
बड़ी राहत:जे.सी.टी लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों के पीएफ खातों में अगले 7 दिनों में आएगा पैसा-पंकज कुमार
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश