फोटो बीसीसीआई
जालंधर ब्रीज: आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत को एक रन से हराया। रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे लेकिन टीम 18 रन ही बना सकी।
आयरलैंड ने रविवार को भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक रन से जीत हासिल की। आयरलैंड ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत दर्ज की थी और अब दूसरा मुकाबला जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया है। लगातार दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तिलक वर्मा को छोड़कर अन्य बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। आखिरी ओवर में पिछले बल्लेबाजों ने भारत को मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन एक रन से चूक गए। मैच की आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इससे पहले आयरलैंड ने पहला मैच 34 रनों से जीता था।
भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा क्रीज पर मौजूद थे। हर्षित बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं लेकिन अर्शदीप पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता है। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने आखिरी ओवर डाला। पहली गेंद वाइड हुई। इसके बाद अर्शदीप को एक रन मिला। हर्षित राणा स्ट्राइक पर आए और दूसरी गेंद नो बॉल हो गई। फ्री हिट पर राणा ने चौका लगाकर जीत की उम्मीद जगाई। तीसरी गेंद पर एक रन ही बना। चौथी गेंद वाइड थी फिर अर्शदीप ने एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर टीम को 8 रन चाहिए थे लेकिन पांचवीं गेंद पर हर्षित राणा आउट हो गए। अंतिम गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का मारा। इसके बावजूद टीम एक रन से हार गई। हर्षित राणा ने 10 गेंद में 21 रन बनाए।
आयरलैंड ने हैरी टेक्टर (53) के शानदार अर्धशतक से आठ विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया और फिर भारत को नौ विकेट पर 153 रन पर रोक दिया।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर से गुजरात के लिए भारत टैक्सी का शुभारंभ किया
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत