May 21, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

ललित यादव के धुआंधार शतक की बदौलत सपोर्टिंग क्लब की 49वें ऑल इंडिया लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत

Share news

जालंधर ब्रीज: मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड में खेले जा रहे 49वें ऑल इंडिया लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सपोर्टिंग क्लब ने तिलक नगर कोट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक नगर कोट्स की टीम 36.3 ओवर में 271 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक गोस्वामी ने शानदार शतक लगाते हुए 65 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा आर्यन अरोरा ने 45 रन और गौरव सभरवाल ने 33 रन का योगदान दिया। सपोर्टिंग क्लब की ओर से मोहम्मद अरबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सपोर्टिंग क्लब ने 28.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 273 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो गोवा रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी ललित यादव रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में 75 गेंदों पर 145 रन की पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 33 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम गुप्ता ने नाबाद 43 रन और अंकित कुमार ने 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ललित यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह अवार्ड मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड के प्रिंसिपल डॉ. विजय दत्ता जी ने प्रदान किया। वहीं शानदार शतक लगाने के लिए अभिषेक गोस्वामी को फाइटर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
टूर्नामेंट का अगला मुकाबला बाल भवन द्वारका और दिल्ली क्रिकेट हब के बीच खेला जाएगा।


Share news

You may have missed