May 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 12 अप्रैल से

Share news

सर्वांगीय कल्पना चावला

जालंधर ब्रीज:  महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से तीसरे कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अप्रैल से श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दिल्ली की टॉप 12 गर्ल्स टीमें हिस्सा लेंगी और अपने खेल का दमखम दिखाएंगी।

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले एस.जी. की रेड बॉल से खेले जाएंगे तथा प्रत्येक मैच 40-40 ओवर का होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सिटी गर्ल्स क्रिकेट और नोएडा वांडर गर्ल्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सेक्रेटरी सुरजीत वर्मा जी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट को नई पहचान देना और उभरती खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान कई प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जो भविष्य में देश और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह टूर्नामेंट आकर्षण का केंद्र रहेगा।

तीसरा कल्पना चावला गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट फेयर वे फेयर प्ले चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राकेश पावरिया जी मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुरजीत वर्मा जी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहेंगे।आयोजकों को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


Share news