जालंधर ब्रीज: नई दिल्ली सरदार हरमीत सिंह कालका, अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने के लिए बड़े स्तर पर दो दिवसीय “करियर गाइडेंस फेयर (Career Guidance Fair 2026)” का आयोजन किया जा रहा है।
यह महत्वपूर्ण करियर गाइडेंस मेला 1 और 2 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भाई लखी शाह वंजारा हॉल, गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस मेले में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क (Free Entry) रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।
स. कालका ने कहा कि यह मेला विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा मंच साबित होगा, जहां वे विभिन्न करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा के अवसरों और पेशेवर कोर्सों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि इस मेले के दौरान शैक्षणिक विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जो उनके भविष्य की मजबूत नींव रखने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े वर्गों को हार्दिक आमंत्रण देते हुए अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए इस मेले में अवश्य शामिल हों।
उन्होंने कहा कि यह करियर मेला केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास है।

More Stories
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव
पंजाब पुलिस ने एलपीयू के हालात को प्रोफेशनल तरीके से संभाला, स्टूडेंट्स के साथ अपने बच्चों जैसा बर्ताव किया: बलतेज पन्नू
ग्रीन कंज्यूमर डे पर विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार, शून्य कचरे का दिया संदेश