April 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होना देश की राजनीति में सकारात्मक संकेत : अशोक सरीन

Share news

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के महामंत्री अशोक सरीन ने आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा,संदीप पाठक,और अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रहित और विकास की राजनीति की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकासोन्मुख नीतियों, पारदर्शी शासन और मजबूत राष्ट्रीय दृष्टि से प्रभावित हो रहे हैं।

अशोक सरीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसदों का भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि विपक्षी दलों के अंदर भी भाजपा की नीतियों और नेतृत्व के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं के अनुभव और क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। साथ ही देश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

अशोक सरीन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता नहीं बल्कि देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है, और इसी दिशा में पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।


Share news