जालंधर ब्रीज: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशक, मेजर जनरल भरत महतानी ने आज एनसीसी मुख्यालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सीनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट श्रीमती ममता रानी को उनकी विशिष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ममता रानी को यह सम्मान उनके अद्वितीय समर्पण, कर्मठता और संगठन के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा-भाव की उच्च मिसाल प्रस्तुत की है। विभिन्न प्रशासनिक कार्यों एवं आयोजनों के सफल संचालन में उनकी भूमिका अत्यंत उल्लेखनीय रही है। उनकी कुशल कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता ने एनसीसी के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर मेजर जनरल भरत महतानी ने हिंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। समारोह में किशन ढकाल, संदीप कुमार, कमल कुमार, दिनेश सिंह, हरी शर्मा, वीणा रानी, मोहित रोहज, गोरा, मोनिका कोंडल, लवप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, नीरज हुडा तथा हवलदार बबलू को नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

More Stories
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन